Breaking News

banner image

हमसे संपर्क करें

भारत की प्रमुख मूलनिवासी जाति कोल

भारत की प्रमुख प्राचीन जाति कोल......

डॉ. स्टेन कोनार्ड के अनुसार एक ऐसा युग था, जब कोल समस्त उत्तर भारत और दक्षिण भारत मे आधिपत्य किये हुए थे। भारत कोल, मुंडा,और खैर जातियां आदि निषाद वंशीय नस्ले हैं। मुंडा भाषा आष्ठो एशियाटिक वंश की है। जो आज भी मध्य भारत के पूर्वी क्षेत्र में बोली जाती हैं। मुंडा भाषा में आर्य भाषाओं में शब्द संपदा का प्रवेश हुआ है। इनमें पक्षियों, वृक्षों, औज़ारों, शरीर, के हिस्सों के लिए प्रयुक्त शब्दों की प्रमुखता हैं।
प्रो. प्रजिलुस्की के अनुसार बहुत से मिथक आस्ट्रिक मूल के है। कथा किस्से समुद्तटीय समाज में रचे गए।
नदियों के मैदानी भागों में विकसित जनपदीय सभ्यता में लोक गाथाओं की भरमार हैं। भारत के कोल जन जातिय सभ्यता के अगुआ रहे हैं। कदली (केला), कर्पस(कपास), ताम्बूल(पान), बाल(केश), शाल्मली(रेशमी कपड़े), कोदव(मोटा अनाज), कुदाली(कुदाल), कोखा (घर बनाने की लकड़ी), कुल्हाड़ी, कन्दमूल, कोलन, खोदना, आदि जैसे शब्द कोल, मुंडा भाषा से आये है। इस यथावरी शब्दों का लंबा इतिहास है। संस्कृत में ये शब्द गए हैं।
हर्बल रिजले के अनुसार द्रविड़ भारत के प्राचीनतम निवासी हैं। इसका उल्लेख द्रविड़ संस्कृत के अलावा प्राचीन इतिहास में भी मिलता है कि भारत की प्राचीन सभ्यताओं में से द्रविड़ सभ्यता भी एक थी जो बहुत कुछ आज भी दक्षिण भारत के कई हिस्सों में द्रविड़ियन इतिहास को अपने परम्पराओं में समेटे हुए मिलती हैं। सन 1933 ई. में जे. ऐन हट्टन ने जो भारत के जनगणना आयुक्त थे, कहा कि जनगणना के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उसको गौर करने पर पाया गया कि जो भारत में फैले अनेक वंश, नस्ल, रंग-रूप, बोली भाषा परम्पराओं के लोगो मे जो आठ नस्लो के लोग हैं।
उन आठ नस्लो में यह पाया गया कि भारत के अति प्राचीन नस्लो में कोल, मुंडा प्रमुख नस्ल है। इन्ही नस्लो से अनेको भारत की प्राचीन जातियों का उद्भव हुआ है। इन्ही नस्लों से ही आगे चलकर कई जातियों का प्रादुर्भाव हुआ है।
भारत में आठ नस्लों के लोग है। इन आठ नस्लों में कोल, मुंडा प्रमुख हैं। यदि कोलो कि उत्पत्ति आदिम निषाद वंशियो से संभव है तो कोलियों के आदि पुरुष कोल, मुंडा ही रहे होंगे। यही लोग भारत के मूलनिवासी है। लगभग 9, 10 हजार वर्ष बाद भी 600 ईसा पूर्व में शाक्य और कोलिय अपनी उत्पत्ति कोल पूर्वज से मानते हैं। यह संयोग नही यथार्थ हैं।
आगे बाकी हैं.............
भारत की प्रमुख मूलनिवासी जाति कोल भारत की प्रमुख मूलनिवासी जाति कोल Reviewed by दुनिया मनोवैज्ञानिक on 22:12 Rating: 5

No comments:

नोट: -Before टिप्पणी करते हुए हम आप अनुशंसा हमारे पूछे जाने वाले प्रश्न (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) पृष्ठ पढ़ने के लिए

Powered by Blogger.